रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

रावत ई स्टाम्प विक्रेता.

अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा

अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा
अन्न माँ अन्नपूर्णा टिफिन सेवा

G-20 समिट के रात्रि भोज में भारतीय पारंपरिक परिधानों का जलवा।

 




All India tv news। G-20 समिट के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज में भारत के पारंपरिक परिधानों की रहा जलवा। सम्मेलन के पहले दिन हुई बीस देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में एक घोषणापत्र पर सहमति बनी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पहुँचे विदेशी मेहमानों में कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आई।इस अवसर की तस्वीरों में कई विदेशी मेहमान महिलाएं साड़ी में और कुछ सूट-सलवार में नजर आ रही हैं।

 


प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में गाला डिनर के लिए "भारत मंडपम" में पहुँचे विदेशी मेहमानों का उनकी पत्नी सहित स्वागत किया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की पत्नी इरियाना और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आदि मेहमान महिलाएं भारतीय परिधान साड़ी में नजर आई। इनके साथ-साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और उनकी पत्नी कोबिता भी भव्य रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचीं। मॉरीशस की फर्स्ट लेडी ने भी साड़ी पहनी हुई है और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भी भारतीय परिधान में नजर आईं।

 


इस तरह विदेशी मेहमानों द्वारा रात्रि भोज के लिए भारतीय परिधानों में शामिल होकर भारतीय परंपरा का मान बढ़ाया है। 

Follow us on👇


हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post https://youtube.com/shorts/_464OPxwWqc?si=G7P5U6kE22_Rrpaf

https://youtube.com/shorts/_464OPxwWqc?si=G7P5U6kE22_Rrpaf