All India tv news। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड 'एई' भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह उत्तराखंड 'एई' भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द हो गई थी, जिसे दोबारा 13 से 18 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था। आयोग द्वारा इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार उत्तराखंड 'एई' भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद चार अप्रैल को रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद 13 से 18 अगस्त 2023 के बीच आयोग द्वारा दोबारा से यह परीक्षा कराई गई थी।
जारी परिणाम में कुल 539 अभ्यर्थियों में सहायक अभियंता सिविल के लिए 450, सहायक अभियंता मैकेनिकल के 44, सहायक विद्युत निरीक्षक के 10, सहायक अभियंता विद्युत मैकेनिकल के 10, सहायक अभियंता कृषि के 25 अभ्यर्थी शामिल हैं।
आगामी 07 नवंबर 2023 को सभी का अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।
Follow us on👇

