All India tv news। उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2024 में आयोजित होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हाईस्कूल और इंटर में इस बार लगभग 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठने वाले है। पहले चरण में उत्तराखंड बोर्ड द्वारा परीक्षा के आयोजन हेतु उधमसिंह नगर जिले के सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों मे 100 केंद्रों का चयन किया गया हैं। इन केंद्रों में जिले के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
जिले में कुल 12 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं जिनमें बाजपुर, रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, गदरपुर ब्लॉक के केंद्र भी शामिल हैं।
जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 100 बोर्ड सेंटर बनाए गए हैं। पिछले साल 92 केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई गई थी।
Follow us on👇

