उत्तरकाशी टनल हादसे में फसें मजदूरों को मिल सकती है आजादी, आज निकल सकते हैं बाहर।




  All India tv news। उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल हादसे में फसें मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 13वां दिन। आज रात तक सभी मजदूरों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। 

 इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गए हैं। इसके अतिरिक्त पीएम मोदी निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

टनल में फसें मजदूरों को बाहर निकालने के लिए विदेश से ऑगर मशीन मगायीं गयी। साथ ही इस ऑपरेशन में एयरफोर्स की मदद भी ली गयी है। विदेशों से भी रेस्क्यू अभियान से जुड़े एक्सपर्ट की सलाह ली जा रही है। लगातार रेस्क्यू अभियान में तेजी से काम किया जा रहा है।

  पूरे देश भर में सभी मजदूरों की सलामती के लिए पूजा पाठ की जा रही है। उज्जैन के महाकाल मंदिर और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में भी सभी मजदूरों की सलामती के लिए रुद्राभिषेक भी किया गया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल रात को टनल में फसें  सभी मजदूरों से फोन के जरिए बात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई। उम्मीद जताई जा रही है कि टनल में फसें सभी मजदूरों को आज रात तक सकुशल बाहर निकाला जा सकता है।

Follow us on👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.