All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में जैनल-मानिला मोटर मार्ग पर नैलवालपाली के पास हुए सड़क हादसे में एक बाईक सवार की मौत हो गई है। बाईक सवार भिक्यासैण के श्रीकोट माझली गांव से सल्ट के इनलु जा रही बारात में जा रहे थे। बाईक पर दो लोग सवार थे। हादसे में बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है।

