अमीर लोगों को फसाने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार।


 
All India tv news। फिल्मी कहानियों की तरह अमीर लड़कों से शादी करना और फिर सेटलमेंट के नाम पर वसूली करने वाली लुटेरी दुल्हन को राजस्थान  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सीमा और निक्की नाम की ये लुटेरी दुल्हनें मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से अलग-अलग राज्यों के अमीर लड़कों से शादी करके जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाती या फिर लड़के के परिवार पर झूठा केस दर्ज करवा कर सेटलमेंट के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलती थी। इसी तरह दोनों अब तक लगभग सवा करोड़ रुपये वसूल कर चुकी है। 

मीडिया से मिली खबर के अनुसार इस लुटेरी दुल्हन ने पहले 2013 में आगरा निवासी एक व्यापारी के साथ शादी की और कुछ समय के बाद उसके परिवार पर केस दर्ज करवा कर राजीनामें के नाम पर उनसे 75 लाख रुपये वसूल लिए। उसके बाद उसने 2017 में गुरुग्राम निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की और कुछ समय बाद वहां से भी सेटलमेंट के नाम पर उनसे 10 लाख रुपए वसूल लिये। और फिर इस लुटेरी दुल्हन ने पहले फरवरी 2023 में एक व्यापारी के साथ शादी की और पांच महीने बाद उसके घर से 36 लाख रुपए के गहने और कैश लेकर फरार हो गई। 

 पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि लुटेरी दुल्हन मेट्रोमोनियल साइट से जानकारी हासिल कर अमीर लोगों को अपना शिकार बनाती थी। अधिकतर वे तलाकशुदा या जिनकी पत्नी का निधन हो चुका हो ऐसे अमीर लोगों को अपने जाल में फसांती थी।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/