तिरुपति मन्दिर की भगदड़ में 6 की मौत, कई घायल।

 


All India tv news। बुधवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है और बहुत से लोग घायल हो गए हैं। यह भगदड़ जब भक्त लोग वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन लेने की कोशिश कर रहे थे। 

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना तिरुपति के विष्णु निवास और रामानायडू स्कूल क्षेत्र के पास हुई। यहां पर भक्त बड़ी संख्या में  टोकन लेने के लिए एकत्रित हुए थे। तभी यहां पर भगदड़ मच गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और काफी लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के रुइया अस्पताल ले जाया गया। वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी तिरुपति मंदिर परिसर में घटी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से जायजा लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायडू समय-समय पर संबंधित अधिकारियों से बात कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भगदड़ की स्थिति और घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा कई भक्त नीचे लेटे दिख रहे हैं जिन्हें पुलिस और अन्य लोगों के द्वारा सीपीआर देते हुए दिख रहे हैं। 

तिरुपति में दस दिनों तक दर्शन के लिए वैकुंठ द्वार खोले गए हैं। जिसके लिए टोकन लेने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और यह भगदड़ मच गई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/

https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/
https://www.facebook.com/share/16k1wbZeo7/