All India tv news। भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति के साथ ही प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज महाकुम्भ में पहुँच कर त्रिवेणी के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। राष्ट्रपति ने संगम में कई डुबकियां लगाईं और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर मां गंगा का वैदिक मंत्रों के साथ दुग्धाभिषेक कर पूजन व आरती की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज संगम में आस्था और पुण्य की डुबकी लगाने के साथ ही पूरी दुनिया को एकता तथा सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।
राष्ट्रपति के सुबह सवा नौ बजे के करीब बमरौली एयरपोर्ट पहुँचने पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहां
से अरैल पहुँचकर क्रूज के माध्यम से वे संगम पहुंचीं। त्रिवेणी संगम में स्नान और पूजन-अर्चन के बाद पहले वे किला घाट पहुँची। फिर वहां से सरस्वती कूप, अक्षयवट और पाताल पुरी में दर्शन कर करीब एक बजे बड़े हनुमान मंदिर पहुँचकर दर्शन-पूजन के साथ ही आरती में भी शामिल रहीं।
इस अवसर पर राज्यपाल आनंद बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा औद्योगिक प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि भी उपस्थित रहे।
Follow us on👇