All India tv news। अल्मोड़ा के सल्ट में संगठन पर्व के निमित्त आज एक रायसुमारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा सल्ट मंडल में मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर था। इस बैठक में राम मल्होत्रा (मा० राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार), प्रदेश संगठन की ओर से प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष (भाजयुमो) नीरज बिष्ट के साथ ही पूरन रजवार( जिला महामंत्री) , विक्रम बिष्ट (जिला मंत्री) तथा भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों और महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में यह बैठक शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
इस बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री रमेश कांडपाल द्वारा किया गया।
Follow us on👇