expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट ब्लॉक के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मानिला में 12-दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के पंचम दिवस का आयोजन।

 


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड सल्ट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुणीधार, मानिला (अल्मोड़ा) में 29 मार्च 2025 को देवभूमि उत्तराखण्ड उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12-दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचम दिवस का संचालन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महोदय डॉ० गोरखनाथ द्वारा की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला उद्योग केन्द्र, सल्ट ब्लॉक के अधिकारी जीवन चंद्र पांडेय द्वारा “नव-उद्योग सम्बन्धी महत्वपूर्ण योजनाएं एवं तकनीकियाँ” विषयक व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए समस्त प्रशिक्षुओं को नव-उद्यम प्रारम्भ करने हेतु लघु, मध्यम एवं वृहद उद्यमिता (एम०एस०एम०ई०), मुख्यमन्त्री स्वरोजगार योजना व उसकी सब्सिडी, प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन योजना, एक जिला दो उत्पाद योजना, स्टार्टअप, हस्तशिल्प एवं हथकरघा, इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 

इसके अलावा कार्यक्रम समन्वयक एवं संचालिका डॉ० शैफाली सक्सेना ने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किये विभिन्न उत्पादों एवं कलाकृतियों की प्रदर्शिनी लगाने के साथ ही प्रारम्भिक व्यवसाय योजना तैयार करने हेतु जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण समन्वयक नवीन सिंह ने भी प्रशिक्षुओं को नवीन उद्यम प्रारम्भ करने हेतु लघु, मध्यम एवं वृहद उद्यमिता की वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी दी। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.