All India tv news। हल्द्वानी की हर्षिका रिखाड़ी ने नन्ही योगिनी के रूप में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हर्षिका रिखाड़ी ने राजधानी दिल्ली में योग के क्षेत्र में फिल्म अभिनेता तुषार कपूर और फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी से राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ दो अवॉर्ड हासिल किये हैं। हर्षिका को "बेस्ट जूनियर स्टार आफ द अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पूर्व भी हर्षिका योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के कई पदक हासिल कर चुकी है। वहीं मेडल की बात की जाए तो योग के क्षेत्र में हर्षिका इतनी छोटी सी उम्र में 15 गोल्ड मेडल सहित 30 से अधिक मेडल और ट्रॉफी जीत चुकी हैं। हर्षिका ने मात्र 08 वर्ष की उम्र में ही 06 बार राष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म कर कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
Follow us on👇

