expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

देहरादून में मिलावटी 'कुट्टू का आटा' को लेकर सरकार सख्त, तीन को किया गिरफ्तार।

 


All India tv news। उत्तराखंड के देहरादून में नवरात्रि व्रत में मिलावटी 'कुट्टू का आटा' खाने से शहर के लगभग 350 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सविन बंसल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बीमार लोगों के उचित इलाज करने के साथ ही मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। 

देहरादून पुलिस के अनुसार मिलावटी कुट्टू का आटा सप्लाई करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मिलावटी कुट्टू यूपी के सहारनपुर से देहरादून में सप्लाई किया गया था। तीनों आरोपियों की पहचान विकासनगर निवासी शीशपाल सिंह चौहान, सहारनपुर निवासी दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल के रूप में की गई है। इसके अलावा सहारनपुर के कुट्टू आपूर्तिकर्ता और देहरादून के दो वितरकों के खिलाफ बसंत विहार थाने में बीएनएस की धारा 274 (बिक्री के लिए खाद्य या पेय पदार्थ में मिलावट), 318 (2) (धोखाधड़ी) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.