नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगने वाली आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक गिरफ्तार।

 


All India tv news।उत्तराखंड में फर्जी सरकारी नौकरी लगवाने वाली आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है।मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोप है कि आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्रनगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करती थी। 

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ऋषिकेश निवासी अमित कुमार द्वारा वर्ष 2023 में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार रविकांता द्वारा उससे सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 26.55 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। उसे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र भी दिया। लेकिन सचिवालय जाने के बाद उसे नियुक्ति पत्र के फर्जी होने का पता लगा। जिसके बाद उसने नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस से शिकायत की। आरोपी तभी से फरार बताई जा रही थी। लेकिन रविवार को पुलिस ने उसे देहरादून स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर ठगी के मामले में तीन केस दर्ज हैं।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।