यूकेपीएससी की इस भर्ती परीक्षा का हुआ परिणाम घोषित।

 


All India tv news।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने हाल ही में पुलिस सब इंस्पेक्टर, गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकंड ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

परिणाम और कटऑफ :-

पुलिस सब इंस्पेक्टर: आयोग ने पद और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। 

          सामान्य वर्ग की कटऑफ 201.60

          EWS की 195.24

          OBC की 194.99

          SC की 167.78 और 

          ST की 186.34 अंक रही।

गुल्मनायक: 

         सामान्य वर्ग की कटऑफ 190.16

         EWS की 185.33

         OBC की 186.34

         SC की 160.67 

         ST की 177.45 अंक घोषित की गई है।

चयन प्रक्रिया :-

लिखित परीक्षा : परीक्षा 12 जनवरी 2025 और 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी।

दस्तावेज सत्यापन : 14 मई 2025 और 26 मई 2025 से 9 जून 2025 तक हुआ।

चिकित्सा परीक्षा : अब चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा में शामिल होना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट :-

अभ्यर्थी अपना परिणाम और कटऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। कुल 222 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिनमें पुलिस सब इंस्पेक्टर के 108 पद, गुल्मनायक के 89 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 25 पद शामिल हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.