All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले कृषांग जोशी ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। कृषांग मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड के सुंदरखोला गांव से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित खोलिया कंपाउंड में रहते हैं।
कृषांग की उपलब्धि :-
कृषांग ने नीट यूजी 2025 में 720 में से 681 अंक हासिल कर ऑल इंडिया थर्ड रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
कृषांग के बारे में :-
पिता : कैप्टन मनोज जोशी, वर्तमान में मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी कर्नाटक में उप संरक्षक के पद पर तैनात हैं।
माता : विनीता जोशी, गृहिणी हैं।
शिक्षा : कृषांग की प्रारंभिक शिक्षा नेवी चिल्ड्रंस स्कूल, गोवा में हुई और बाद में वह पुणे के महावीर जूनियर कॉलेज में चयनित हुए।
अन्य उपलब्धियां : कृषांग ने हाईस्कूल की परीक्षा 98% और इंटरमीडिएट की परीक्षा 95% अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
कृषांग का सपना :-
कृषांग का सपना डॉक्टर बनकर अपने पहाड़ में सेवा देने का है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से साबित किया है कि अगर लक्ष्य साफ हो और समर्पण मजबूत हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है।