All India tv news। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पीपलकोटी के चार होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय, चमोली जनपद और उत्तराखंड राज्य के लिए सम्मान का विषय है।
चयनित छात्रों के नाम :-
- आस्था और स्मृति का चयन कबड्डी की SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
- आस्था नेगी ने एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया है।
- कृष ने योगा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की है।
प्राचार्य की प्रतिक्रिया :-
प्राचार्य केएस दिगारी ने बताया कि इन युवा खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और समर्पण से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह चयन दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी छिपी हुई प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे भी ऊँचे मुकाम हासिल कर सकते हैं।
छात्रों के लिए प्रेरणा :-
यह सफलता भविष्य में अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपने सपनों को साकार करें। विद्यालय प्रशासन ने इन छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।