expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथि घोषित: फरवरी में होगीं परीक्षाएं।

 


All India tv news। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी।

10वीं की परीक्षा तिथियां :-

* कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

* परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक या दोपहर 1:30 बजे तक होगी, जो विषय के अनुसार तय की गई है।

12वीं की परीक्षा तिथियां :-

* कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

* परीक्षा का समय भी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक या दोपहर 1:30 बजे तक होगा।

नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव :-

सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने का फैसला किया है। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना है।

छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.