expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में लिया लोकसंगीत का आनंद। साथ ही किया दो परियोजनाओं का किया लोकार्पण।



 


All India tv news। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में स्थित राष्ट्रपति निकेतन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की लोकसंगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और लोक कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला-अफजाई की।


कार्यक्रम में राज्यपाल की उपस्थिति :-

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी इस आयोजन की सराहना की और लोक कलाकारों को प्रोत्साहित किया।




राष्ट्रपति निकेतन के नए युग का शुभारंभ :-

इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक-केंद्रित सुविधाओं - एक पैदल पार पुल और एक घुड़सवारी क्षेत्र - का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से राष्ट्रपति निकेतन और आगामी राष्ट्रपति उद्यान के बीच निर्बाध आवाजाही संभव हो सकेगी।


आम आगंतुकों के लिए खुला रहेगा घुड़सवारी क्षेत्र :-

यह नई सुविधा अब आम आगंतुकों के लिए सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुली रहेगी। यहाँ आगंतुकों को राष्ट्रपति सर्किट का समृद्ध अनुभव देने के लिए निर्देश दिए है। 




लोक कलाकारों की हौसला-अफजाई की:-

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोक कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला-अफजाई की और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस आयोजन से लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच मिला। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.