expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

बेकाबू अर्टिगा 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत।

 


All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिहाड़–तराड़ी मार्ग पर अर्टिगा वाहन संख्या UK20TA8080 अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय कुबेर सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी कमेटपानी,बासोट के रूप में हुई है। मृतक अकेला ही वाहन में बैठा था। 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.