expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट के मौलेखाल में 36वां सड़क सुरक्षा माह अभियान का आयोजन; लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।



All India tv news। सल्ट तहसील के मौलेखाल क्षेत्र में 36वां सड़क सुरक्षा माह अभियान धूमधाम से शुरू हो गया है। यह अभियान 15 जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक एक महीने तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया:

शराब पीकर गाड़ी न चलाएं:- नशे की हालत में वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है, इसलिए इससे पूरी तरह बचें।

नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें:- अभिभावकों से अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी हाल में गाड़ी या बाइक चलाने की अनुमति न दें।

सड़क पार करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें:- पैदल चलते समय या सड़क पार करते वक्त मोबाइल फोन का उपयोग करने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

तेज गति से वाहन न चलाएं:- ओवरस्पीडिंग से बचें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं।

सीट बेल्ट का प्रयोग करें:- कार चलाते समय सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है।

हेलमेट का प्रयोग करें:- दोपहिया वाहन (बाइक, स्कूटी) चलाते समय हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है।

इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई दीप चंद्रा सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल, होमगार्ड दीपा, और होमगार्ड गोपाल राम सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी ने मिलकर सुरक्षित सड़कों के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.