expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

देहरादून के कालसी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस; 3 की मौत, 30 से अधिक घायल।



All India tv news।उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार सुबह कालसी ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र कुआनु-मीनाक मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की एक बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि बस चौपाल के नेरवा से पोंटा साहिब की ओर जा रही थी, तभी सुदोई खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

SDRF और प्रशासन मुस्तैद:-

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की चार टीमें तत्काल अलग-अलग पोस्ट से रवाना की गईं. राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुँचकर घायलों को खाई से बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। 

मुख्यमंत्री का बयान:-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि आसपास के सभी मेडिकल सेंटरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.