expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में भर्तियों की बौछार: UKPSC ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर; PCS और PCS-J समेत 12 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित।

 



All India tv news। उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी कमर कस लीजिए। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC ने साल 2026 के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है।

इस नए कैलेंडर में PCS, PCS-J, RO/ARO और लेक्चरर समेत कुल 12 महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल दिया गया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा जारी इस कैलेंडर में जनवरी से लेकर जुलाई 2026 तक का पूरा खाका तैयार है।

आइये जानते हैं कौन सी बड़ी परीक्षा कब होने वाली है:

PCS-J (Civil Judge Main): 19 से 22 जनवरी, 2026.

Upper Subordinate (Mains 2024): 14 मार्च, 2026.

Lower PCS (Mains): 27 से 30 अप्रैल, 2026.

PCS Pre Exam (2025): 17 मई, 2026.

GIC लेक्चरर भर्ती परीक्षा: 09 मई से 31 मई, 2026 के बीच अलग-अलग विषयों के लिए। 

आयोग ने इन तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। शिक्षा, न्याय, सचिवालय और कार्मिक विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में खाली पदों को भरने के लिए यह परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर पूरा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.