expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत।

 


All India tv news। रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बीती मध्यरात्रि एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में मातम पसर गया है।

आधी रात को हुआ हादसा :-

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:54 बजे की है। वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे गहरी खाई में समा गई।

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन :-

घटना की सूचना मिलते ही SDRF नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर अगस्तमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए अब तक एक शव को खाई से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचा दिया है, जबकि अन्य दो शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मृतकों का विवरण:-

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक रुद्रप्रयाग जिले के ही निवासी थे:

नवीन सिंह (30 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी- औरिंग।

अमित सिंह (35 वर्ष), पुत्र आनंद सिंह, निवासी- सुरसाल।

अंशुल (28 वर्ष), पुत्र धनपाल, निवासी- सुरसाल।

प्रशासनिक कार्रवाई जारी :-

स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। SDRF और पुलिस के बीच समन्वय के साथ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा और सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.