expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

रामनगर: युवाओं में उद्यमिता का जोश, PNG कॉलेज में 'देवभूमि उद्यमिता विकास योजना' के तहत कार्यशाला आयोजित।

 



All India tv news। रामनगर स्थित पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22 अप्रैल 2026 को विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक 'उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यशाला' का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'देवभूमि उद्यमिता विकास योजना' के अंतर्गत आयोजित की गई थी।

स्टार्टअप से बनेगा आत्मनिर्भर भारत :-

कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पाण्डे द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने उद्यमिता की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल सरकारी या निजी नौकरियों पर निर्भर रहना समझदारी नहीं है। युवाओं को स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। अपने स्टार्टअप के माध्यम से युवा न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकते हैं।"

विद्यार्थियों में दिखा भारी उत्साह :-

इस एक दिवसीय कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं, लोन प्रक्रिया और नए बिजनेस आइडियाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

30 छात्रों ने दिखाई स्टार्टअप में विशेष रुचि :-

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। विशेष बात यह रही कि प्रतिभागी 100 छात्रों में से लगभग 30 विद्यार्थियों ने उद्यमिता के क्षेत्र में करियर बनाने और अपने स्वयं के स्टार्टअप शुरू करने के प्रति विशेष उत्साह और रुचि दिखाई। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इन इच्छुक छात्रों को भविष्य में भी उचित मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.