expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

मुख्यमंत्री धामी को भेंट की गई ‘जब समय थम गया’: पहलगाम हमले की अनकही यादों को समेटे है यह पुस्तक।

 



All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर लेखक और गणमान्य व्यक्तियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री को पहलगाम हमले की बरसी पर आधारित विशेष पुस्तक ‘जब समय थम गया’ भेंट की गई।

यह पुस्तक कश्मीर के पहलगाम में हुए उस दर्दनाक आतंकी हमले की यादों और अनुभवों पर केंद्रित है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पुस्तक के माध्यम से उस समय की परिस्थितियों, पीड़ितों के संघर्ष और सुरक्षा बलों के शौर्य को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक स्वीकार करते हुए लेखक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकें न केवल इतिहास के महत्वपूर्ण पन्नों को सहेजती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हमारे सुरक्षा बलों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा से भी परिचित कराती हैं। मुख्यमंत्री ने इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमले में शहीद हुए जवानों और नागरिकों को अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.