expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

भारतीय सेना में दोबारा भर्ती होने का सुनहरा मौका: रानीखेत में DSC भर्ती रैली 11 मई से शुरू।

 


All India tv news। पूर्व सैनिकों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर सामने आ रही है। अगर आप कुमाऊं या नागा रेजिमेंट से रिटायर हुए हैं और दोबारा वर्दी पहनने का जज्बा रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रानीखेत में रक्षा सुरक्षा कोर यानी DSC की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा कार्यक्रम और कौन कर सकता है आवेदन।

देश की सुरक्षा में एक बार फिर योगदान देने के इच्छुक पूर्व सैनिकों के लिए अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से बड़ा अपडेट आया है। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के रिटायर्ड जवानों के लिए रक्षा सुरक्षा कोर (DSC) में सिपाही जनरल ड्यूटी (GD) और सिपाही क्लर्क के पदों पर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह भर्ती प्रक्रिया आगामी 11 मई से 16 मई तक चलेगी।

भर्ती के लिए मुख्य पात्रता और शर्तें:-

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सेना ने कुछ कड़े मापदंड रखे हैं:

आयु सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 46 वर्ष होनी चाहिए।

रिटायरमेंट: आवेदक 30 अप्रैल 2026 तक सेवा निवृत्त होना चाहिए।

सेवा अंतराल: सेना से डिस्चार्ज होने के बाद 2 से 5 वर्ष से ज्यादा का समय नहीं बीता होना चाहिए।

जरूरी शेड्यूल नोट कर लें:-

भर्ती के लिए रिपोर्टिंग रानीखेत में होगी।

11 मई: सुबह 8:30 बजे से दस्तावेजों की जांच (Document Verification) शुरू होगी।

14 मई: सुबह 6:00 बजे से स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

साथ ले जाना न भूलें ये दस्तावेज:-

भर्ती रैली में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों को अपनी डिस्चार्ज बुक, PPO (पेंशन प्रमाण पत्र), मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अपनी 10 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

योग्य पूर्व सैनिकों के लिए यह अपनी दूसरी पारी शुरू करने का एक बेहतरीन अवसर है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी रिकॉर्ड ऑफिस या जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से भी संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.