All India tv news। टनकपुर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के टनकपुर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ मानवता को तार-तार करते हुए एक दुकानदार ने अपनी दुकान पर काम करने वाली महिलाओं को हवस का शिकार बनाया। टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले आरोपी ने न केवल महिलाओं का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें लंबे समय तक ब्लैकमेल भी किया।
मजदूरी के बदले मिली दरिंदगी :-
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान समसुल हसन उर्फ शहंशाह (50 वर्ष), पुत्र अब्दुल हक, निवासी वार्ड नंबर 2, मस्जिद कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी अपनी दुकान पर काम करने वाली दो महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठा रहा था। बताया जा रहा है कि जब महिलाओं ने अपनी मेहनत की मजदूरी माँगी, तो आरोपी ने उन्हें डरा-धमकाकर दुकान के भीतर ही उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल :-
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस घिनौनी करतूत के दौरान वीडियो भी बना लिए। उसने पीड़िताओं को धमकी दी कि यदि उन्होंने मुँह खोला तो वह इन वीडियो को उनके परिजनों को भेजकर उन्हें समाज में बदनाम कर देगा। इसी लोक-लाज और डर के कारण पीड़िताएं काफी समय तक जुल्म सहती रहीं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई :-
अंततः हिम्मत जुटाकर पीड़िताओं ने 20 अप्रैल 2026 को टनकपुर कोतवाली में अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। इस घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।

