All India tv news। रामनगर, उत्तराखंड:
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा।
घोषणा का समय और स्थान:-
नतीजे सुबह 10:00 बजे रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की उपस्थिति में जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण आंकड़े:-
कुल परीक्षार्थी: इस वर्ष कुल 2,15,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।
हाईस्कूल (10वीं): लगभग 1,12,266 परीक्षार्थी।
इंटरमीडिएट (12वीं): लगभग 1,02,986 परीक्षार्थी।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
छात्र घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे:
ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in
इसके अतिरिक्त, छात्र SMS के माध्यम से या DigiLocker ऐप का उपयोग करके भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया है, जिससे पिछले साल की तुलना में परिणाम समय पर जारी किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।


