All India tv news। नैनीताल पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी (SSP) मंजूनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से 51 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
इस फेरबदल में 8 निरीक्षक (Inspectors) और 43 उप-निरीक्षक (Sub-Inspectors) शामिल हैं। लंबे समय से एक ही थाने या चौकी में जमे अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- निरीक्षक जसवीर सिंह: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक, काठगोदाम बनाए गए।
- निरीक्षक हरपाल सिंह: चोरगलिया से प्रभारी निरीक्षक, तल्लीताल कोतवाली भेजे गए।
- निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत: प्रभारी DCRB से प्रभारी निरीक्षक, मल्लीताल कोतवाली नियुक्त किए गए।
- उप-निरीक्षक तारा सिंह राणा: चौकी प्रभारी छोई (रामनगर) से थानाध्यक्ष चोरगलिया बनाए गए।
- उप-निरीक्षक अनीस अहमद: पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष खनस्यूँ की जिम्मेदारी दी गई।
- उप-निरीक्षक विमल मिश्रा: थानाध्यक्ष काठगोदाम से वरिष्ठ उप-निरीक्षक, तल्लीताल बनाए गए।
- महिला उप-निरीक्षक राधिका भंडारी: पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मंगोली (मल्लीताल) नियुक्त हुईं।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश :-
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक कसावट लाने और अपराध नियंत्रण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें। इस बड़े उलटफेर से जिले के लगभग सभी महत्वपूर्ण थानों और चौकियों के समीकरण बदल गए हैं।



