All India tv news। सल्ट: देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं का भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसी कड़ी में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उप्राडी (तोक मल्ली उप्राडी), देघाट के होनहार युवा दीपक राणा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
श्री कुंवर सिंह राणा के सुपुत्र दीपक राणा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे सल्ट क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपक की यह सफलता सल्ट के हर युवा के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनकी इस कड़ी मेहनत और देशभक्ति के जज्बे ने एक बार फिर साबित किया है कि देवभूमि के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। दीपक राणा को लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

