All India tv news। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। सितारगंज के नानकमत्ता दहला रोड हाईवे पर मंगलवार देर रात दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में एक 24 साल के युवक की जान चली गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। मृतक की पहचान किच्छा की आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपान्त सिंघल (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना का विवरण :-
"बताया जा रहा है कि एक नई कार हल्द्वानी के शोरूम से चम्पावत की ओर ले जाई जा रही थी। इसी दौरान दहला रोड पर सामने से आ रही दूसरी कार के साथ उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े।"

पुलिस एक्शन और अस्पताल अपडेट :-
"सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भिजवाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दीपान्त सिंघल को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है।"