expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

मसूरी में बड़ा हादसा: शॉर्टकट मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं समेत सभी 4 पर्यटकों की दर्दनाक मौत।



All India tv news। उत्तराखंड के मसूरी से इस वक्त की एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी के झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार सुबह करीब 09:15 बजे एक खौफनाक कार हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद और सोनीपत के रहने वाले ये पर्यटक उत्तरकाशी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान झड़ीपानी-कोल्हूखेत शॉर्टकट मार्ग पर तीव्र ढलान के चलते उनकी मारुति कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सैकड़ों फीट गहरी खाई में समा गई।
दुकान के पास रुकी थी कार, अचानक हुआ हादसा :-
चश्मदीदों और पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले कार सवार पर्यटकों ने रास्ते में एक स्थानीय दुकान के पास गाड़ी रोकी थी। वहां से कुछ सामान खरीदने के बाद जैसे ही वे दोबारा गाड़ी में सवार हुए, तीव्र ढलान पर कार अचानक तेजी से आगे बढ़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन संभवतः ब्रेक फेल होने या नियंत्रण खोने की वजह से खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
SDRF और पुलिस का कड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन :-
हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाली पुलिस, SDRF (State Disaster Response Force) और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई की गहराई अधिक होने और घनी झाड़ियों के कारण राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। मौके पर एसडीएम और एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में रेस्क्यू पूरा कर चारों शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन इस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.