expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में मामूली बात पर खूनी जंग, हथौड़े और धारदार हथियारों से हमला; एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल।


  1. All India tv news। इस वक्त की एक बेहद बड़ी और संवेदनशील खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से आ रही है। यहां के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार को पानी की आपूर्ति और खेत की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक भयानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
आरोप है कि एक समुदाय विशेष के करीब 10 से अधिक हमलावरों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हथौड़े और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सिर पर हथौड़े के कई वार लगने से विनोद नाम के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि परिवार के एक महिला समेत तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक युवक सत्तारूढ़ भाजपा के संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया 
 देवभूमि के देहरादून में कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द को चुनौती देती यह खबर विकासनगर के बैरागीवाला गांव की हैं। शनिवार की शाम को यहां खेतों में पानी डालने और कुलावे के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह मामूली सी बहस एक खूनी खेल में बदल गई।
परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर विशेष समुदाय के लोग बेलचे, धारदार हथियार और हथौड़े लेकर विनोद के घर में जबरन घुस आए। हमलावरों ने पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान विनोद के सिर पर हथौड़े से कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे बचाने आए भाई राजेश, अशोक और एक महिला सदस्य भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।
 आनन-फानन में सभी घायलों को हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक विनोद कुमार भाजपा ओबीसी मोर्चा और युवा मोर्चा के स्थानीय संगठन से जुड़े हुए थे, जिसके बाद इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से बड़ा रूप ले लिया है।
 घटना की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उग्र भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देहरादून-पांवटा नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी, पीएसी (PAC) और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस फिलहाल फरार हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.