All India tv news। देवायल सल्ट: अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवायल में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बेहद सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर एक सराहनीय पहल की।
कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों (परिजनों) और अस्पताल के समस्त स्टाफ के बीच फल और जूस वितरित किए गए। फल वितरण के दौरान नेताओं ने मरीजों का हाल-चाल जाना और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस सेवा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख नेता महिपाल सिंह रावत, कंवर भारद्वाज, सुरेश रावत, गौरव रावत, हेमंत और प्रियांशु सहित कई अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



