All India tv news । देश के कई राज्यों में इस समय मानसून की भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक नदियाँ उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
उत्तराखंड में छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, स्थानीय प्रशासन और जिलाधिकारियों ने कल यानी 6 अगस्त को कई प्रभावित जिलों के स्कूलों में एक दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बागेश्वर और चमोली जिले में कल 6 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

