All India tv news। इस वक्त की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खबर उत्तराखण्ड से आ रही है। राज्य में एक बार फिर जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सरकार ने इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।
आगामी 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक पूरे प्रदेश में पुन: जनगणना कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस एक महीने के विशेष अभियान के दौरान छूटे हुए परिवारों और जनसांख्यिकीय आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा।
उत्तराखण्ड सरकार और प्रशासनिक अमला एक बड़े मिशन की तैयारी में जुट गया है। राज्य में आगामी 1 सितंबर से 'पुनः जनगणना कार्यक्रम' का आगाज होने जा रहा है, जो 30 सितंबर तक यानी पूरे एक महीने चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं के सही क्रियान्वयन और सटीक आबादी का आंकलन करना है।
सूत्रों के मुताबिक, पिछले सर्वे में छूटे हुए क्षेत्रों, विशेषकर दूरस्थ पहाड़ी गांवों और तेजी से बढ़ते शहरी इलाकों पर इस बार विशेष फोकस रहेगा। शासन ने सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश दिए हैं कि वे ब्लॉक और ग्राम स्तर पर टीमों का गठन जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस अभियान के जरिए पलायन और जनसंख्या संतुलन के सटीक आंकड़े भी सामने आ सकेंगे।


