All India tv news। देघाट (सल्ट): सल्ट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह जीना जी एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती नेहा जीना जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज देघाट में एक भव्य श्रद्धांजलि एवं स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतीक जीना द्वारा आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में समूचे क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता और उनकी जीवनसंगिनी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रियंका मेहर की प्रस्तुति रही मुख्य आकर्षण :-
स्मरणोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी शानदार कलात्मक परफॉर्मेंस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिस पर स्थानीय जनता और युवा जमकर थिरके। गिरीश सनवाल के गीतों ने भी समाँ बांध दिया।
वरिष्ठ राजनेताओं और गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति :-
इस भावपूर्ण और भव्य कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले अतिथियों में शामिल रहे:
- महेश्वर मेहरा (राज्य दर्जा मंत्री)
- पी. सी. नैलवाल (राज्य दर्जा मंत्री)
- लीला बिष्ट (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
- धन सिंह रावत (पूर्व ब्लॉक प्रमुख)
- मथुरा दत्त (ब्लॉक प्रमुख)
- सुरेंद्र नेगी (जिला उपाध्यक्ष)
- संजय सत्यबली (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता/नेता)
- नंदन सिंह मनराल (मानिला मंदिर संरक्षक)
- दिनेश रावत
- विक्रम रावत
- सुरेंद्र देशवाल
- हरगोविंद (गुड्डू)
- पिंकी गहतोड़ी
- मनवर सिंह
- मंगल सिंह मनराल
क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि :-
प्रतीक जीना द्वारा कुशलतापूर्वक संयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे सहयोगी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने शिरकत की। उपस्थित जनसैलाब ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना जी द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया और कहा कि वे आज भी हर सल्टवासी के दिलों में जीवित हैं।





