All India tv news। उत्तराखंड के ऋषिकेश से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार शाम को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस भद्रकाली पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर कपटियाल मोड़ के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि ढलान पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इस हादसे में सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर बैठे दो सगे चचेरे भाइयों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।"
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे का है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर, छपरा, दरभंगा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के करीब 60 श्रद्धालु दिल्ली से एक राजस्थान नंबर की बस में सवार होकर उत्तराखंड घूमने आए थे। शुक्रवार सुबह ऋषिकेश पहुंचने के बाद सभी यात्रियों ने त्रिवेणी घाट पर स्नान किया और फिर नीलकंठ महादेव के दर्शन करने गए थे। शाम को लक्ष्मणझूला, रामझूला और स्वर्गाश्रम घूमने के बाद सभी यात्री खारास्रोत पार्किंग पहुंचे और वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।
जैसे ही बस भद्रकाली पुलिस चौकी से नीचे ढलान की तरफ बढ़ने लगी, अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने चिल्लाकर यात्रियों को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, बस कपटियाल मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
चपेट में आए बेकसूर भाई:-
हादसे के वक्त गणेश विहार (गंगानगर, ऋषिकेश) के रहने वाले दो चचेरे भाई—शुभम बिष्ट (26 वर्ष) और ऋषभ बिष्ट (34 वर्ष)—सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर बैठे हुए थे। अनियंत्रित बस सीधे उनके ऊपर पलट गई, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मच गया है।

राहत और बचाव कार्य:-
हादसे की सूचना मिलते ही भद्रकाली चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत एसपीएस उप जिला चिकित्सालय भद्रकाली ले जाया गया। घायलों में से एक महिला की हालत बेहद गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स (AIIMS) ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

"पहाड़ी रास्तों और ढलानों पर वाहनों के ब्रेक फेल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो एक बार फिर बड़े वीइकल मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती हैं।