expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

बड़ी ख़बर: 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' नियम लागू, बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों को नहीं मिलेगा तेल।


All India tv news। उत्तराखंड से इस वक्त की एक बहुत
बड़ी और महत्वपूर्ण ख़बर सामने आ रही है। देवभूमि में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों की जान सुरक्षित करने के लिए सरकार और प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाया है। अब उत्तराखंड में दोपहिया वाहन चालकों के लिए 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' (No Helmet, No Fuel) का नियम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जाएंगे, तो आपको पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

मुख्य बिंदु :-
  • शून्य मृत्यु दर (Zero Fatality) का लक्ष्य: सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति और राज्य परिवहन विभाग की बैठक में उत्तराखंड को 'जीरो फर्टिलिटी' कैटेगरी में लाने के लिए यह कड़ा फैसला लिया गया है।
  • पेट्रोल पंप संचालकों पर होगी कार्रवाई: प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट वाले चालक को ईंधन देता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • CCTV कैमरों से निगरानी: सभी पेट्रोल पंपों पर नियमों के पालन के लिए CCTV कैमरों और आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी।
  • रेंटल और स्कूटी चालकों पर भी शिकंजा: पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए नैनीताल और अन्य जिलों में किराए पर मिलने वाली रेंटल बाइक और स्कूटी चालकों पर भी इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है।
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों (जैसे कोमा में जाना या मौके पर मौत) को रोकने के लिए परिवहन विभाग और जिला प्रशासनों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। नैनीताल के जिलाधिकारी (DM) ललित मोहन रयाल और आरटीओ अरविंद पांडे समेत अन्य जिलों के अधिकारियों ने सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश और चेतावनी बोर्ड लगाने के आदेश दे दिए हैं।
इस नियम का मुख्य उद्देश्य सजा देना नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और लोगों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
तो अगर आप भी उत्तराखंड की सड़कों पर दोपहिया वाहन लेकर निकल रहे हैं, तो घर से हेलमेट पहनकर निकलना न भूलें। यह न सिर्फ आपकी जेब और पेट्रोल के लिए जरूरी है, बल्कि आपकी जिंदगी के लिए भी सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.