expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ़ से आ रही बस में यात्री मिला बेहोश, काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती।

 


All India tv news। काशीपुर:
चंडीगढ़ से उत्तराखंड आ रही एक रोडवेज बस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सफर के दौरान एक यात्री संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पाया गया। यात्री की पहचान दयाल सिंह के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में बस को काशीपुर चुंगी स्टेडियम के पास रोका गया। सह-यात्रियों और रोडवेज स्टाफ की मदद से पीड़ित दयाल सिंह को तुरंत सरकारी अस्पताल, काशीपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
सफर के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत :-
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान दयाल सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह अपनी सीट पर ही अचेत हो गए। जब आसपास बैठे यात्रियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो मामले का खुलासा हुआ। दयाल सिंह किस वजह से बेहोश हुए और उनकी इस संदिग्ध हालत के पीछे क्या कारण है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.