expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: फर्जी UTET प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले 3 सहायक शिक्षक बर्खास्त।


All India tv news। 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अल्मोड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. रवि मेहता के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्राथमिक शिक्षकों को सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 
यह पूरा मामला नवंबर 2025 में शुरू हुई सहायक अध्यापक (प्राथमिक) भर्ती से जुड़ा है, जिसके बाद जनवरी 2026 में इन तीनों की नियुक्तियां की गई थीं। लेकिन विभाग को इनके प्रमाणपत्रों पर संदेह होने के बाद जब जांच कराई गई, तो बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। 
इन शिक्षकों पर गिरी गाज:-
  1. भूपेंद्र कुमार – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुनखेत नवीन
  2. अंजना ग्वासिकोटी – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बौड़ा
  3. प्रियांशु चंद्र – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बूढ़ाधौर
QR कोड भी निकला जाली, पुलिस जांच शुरू:-
जांच के दौरान सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने आवेदन के साथ UTET प्रथम वर्ष 2024 का जो प्रमाणपत्र लगाया था, वह पूरी तरह फर्जी था। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रमाणपत्र पर दर्ज अनुक्रमांक (रॉल नंबर) परिषद द्वारा कभी जारी ही नहीं किया गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस प्रमाणपत्र पर लगा QR कोड भी पूरी तरह फर्जी तरीके से तैयार किया गया था।
इस्तीफे की पेशकश भी नहीं आई काम:-
विभागीय समिति द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी होने पर इन आरोपियों ने अपनी गलती सुधारने या वैध साक्ष्य देने के बजाय अपनी बीमारी और पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन विभाग ने इसे खारिज करते हुए इन्हें बर्खास्त कर दिया और अब इनके खिलाफ विधिक (कानूनी) कार्रवाई और पुलिस जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.