सीएम ने किया उत्तराखंड में बन रहे ISBT टेर्मिनल का निरीक्षण।
0
जनवरी 16, 2023
All india tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर में बनने वाले (अंतर राज्य बस अड्डा) ISBT टेर्मिनल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की भूमि का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी चंपावत को आईएसबीटी निर्माण से संबंधित निर्देश भी दिये। सीएम धामी ने टेर्मिनल के नक्शे की रूपरेखा का अध्ययन किया। उन्होंने आईएसबीटी की पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 56 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी चंपावत के अनुसार इस बस टेर्मिनल में एक साथ 200 बसें खड़ी हो सकेंगी साथ ही हाईटेक शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। बस टेर्मिनल में यात्रियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा , CDO आर.एस.रावत, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, क्षेत्रीय प्रबंधक संचालक पवन मेहरा व SDM रिंकू बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
Tags

