expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

आराधना चिलवाल ने किया अल्मोड़ा का नाम रोशन, पूरे भारत में चयनित एकमात्र छात्रा।

 


All india tv news। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने राष्ट्रीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिक परीक्षा आयोजित की थी जिसका परिणाम 12 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। इसके अंतर्गत सस्य विज्ञान (एग्रोनोमि) ब्रांच की छात्रा आराधना चिलवाल पूरे भारत में एकमात्र चयनित छात्रा बन गयी है। आराधना ने भारत का ही नहीं अपितु अपने गृह क्षेत्र अल्मोड़ा (उत्तराखंड) का भी नाम रोशन किया है। आराधना अल्मोड़ा जिले के दुगालखोला की निवासी है। उसके पिताजी प्रताप सिंह चिलवाल अल्मोड़ा राजस्व विभाग से तहसीलदार के पद से रिटायर है और माताजी गृहणी है। वहीं उसकी बड़ी बहन उपासना चिलवाल बैंक आफ इंडिया में सिनियर मैनेजर के पद पर मुंबई में कार्यरत है। अपनी स्कूली शिक्षा के बारे में बताते हुए आराधना कहती है कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की थी। उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में पूरे अल्मोड़ा में टॉप भी किया था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पंतनगर यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी पूर्ण की है। आराधना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने गुरुजनों, अपने इष्ट देव व अपने मित्रगणों को दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.