All india tv news। पंजाब: आज के समय में किस्मत कब पलट जाए कुछ पता नहीं है। कहते हैं जब भाग्य चमकता है तो रंक को राजा बनते देर नहीं लगती। ऐसे ही पंजाब के मोहाली में 88 साल के एक बुजुर्ग का भाग्य भी अचानक पलट गया है। ये बुजुर्ग पिछले कई सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे अब अचानक उनकी इच्छा पूरी हुई और 5 करोड़ लॉटरी जीत गए हैं। बुजुर्ग ने कहा कि वो इस जीते हुए पैसे को अपनी पत्नी और बच्चों में बांट देंगे।
ये मामला पंजाब के मोहाली में डेराबस्सी का है जहां पर त्रिवेदी कैंप गांव के मंदिर के महंत द्वारकादास लॉटरी में 5 करोड़ रुपये जीत गए है। 5 करोड़ रुपये जीतने के बाद से उनके घर परिवार में उत्सव सा छाया हुआ है। परिवार व गांव के लोगों ने बुजुर्ग को फूलों की माला पहनाई और नाच गा कर जीत की खुशी मनाई। वास्तव में लॉटरी का ये टिकट द्वारका दास के पोते ने जीरकपुर से अपने दादा के नाम पर खरीदा था। महंत द्वारका दास के पाते निखिल ने अपने दादा के नाम पर जिरकपुर पंचकूला रोड़ पर स्थित लॉटरी की दुकान से मकर संक्रांति का बंपर टिकट खरीदा था। किस्मत पलटी और जीत गये 5 करोड़ रुपये। लॉटरी जितने के बाद जब महंत जी पूछा गया की करोड़पति बनने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है तो उन्होंने खुश होकर कहा की भगवान सभी को करोड़पति बनाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे लगभग 35-40 सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे लेकिन उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि वे इतनी बड़ी रकम जीत जाएंगे। उनसे जब लॉटरी के पैसों के बारे में पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि वो ये पैसा अपनी पत्नी और दो बच्चों में बराबर बांट देंगें।
हमसे संपर्क करें।👇
https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
https://www.facebook.com/allindiatvnew
https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl


