All india tv news। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत खुमाड़ गांव में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। गांव के लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। शुक्रवार को सुबह खुमाड़ गांव की महिलाओं द्वारा खेत में पेड़ पर एक व्यक्ति को लटका हुआ देखा। जिसे देखने के बाद सभी के होश उड़ गये। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रहरी गोपाल सिंह भंडारी को दी। ग्राम प्रहरी ने व्यक्ति की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुँच कर शव को नीचे उतार कर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच कलह चल रही थी जिसकी वजह से वह काफी तनाव में रह रहा था। मृतक की पत्नी कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी। कई महीनों से मृतक नौकरी के लिए दिल्ली जाने की बात कर रहा था। वीरवार को भी वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था जिसकी वजह से परिजनों को इस बात की कोई आशंका नहीं थी। लेकिन अगली सुबह उसे पेड़ से लटका देखकर सभी सदमे में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहली नजर में यह आत्महत्या लग रहा है, पर पोस्टमार्टम के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा। अचानक घटे इस हादसे से मृतक घर और गांव के साथ साथ पूरे क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है। हमसे जुड़ें।👇
https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
https://www.facebook.com/allindiatvnew
https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl

