expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

शिक्षा मंत्री लेंगे शिक्षा विभाग की बैठक।

 


All India tv news। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत शिक्षकों की मांग को लेकर 28 फरवरी 2023 को लेंगे बैठक।इसी क्रम में आज 25 फरवरी 2023 को शिक्षा महानिदेशक द्वारा भी बैठक ली जा रही है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से मिली खबर के अनुसार शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत द्वारा 28 फरवरी की शाम को 4:30 बजे विधानसभा में बैठक ली जाएगी। इस बैठक में एलटी से प्रवक्ता के साथ प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के संबंध मे महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में शासन के अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारी व राजकीय शिक्षक संघ के नेता भी उपस्थित होंगे। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बैठक के विषय में बयान देते हुए कहा है कि फिलहाल एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन से संबंधित अनेक याचिकाएं कोर्ट में दायर है। इसलिए वे बैठक में शिक्षकों के सामने इस बात को रखेंगे कि अगर शिक्षक अपनी सभी याचिकाएं वापस ले लेते हैं तो एक सप्ताह के भीतर ही पदोन्नति कर दी जाएगी। साथ ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के सुझावों पर विचार करने की बात भी कही है। जहां 28 फरवरी को शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत एलटी से प्रवक्ता के साथ प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों पर प्रमोशन से संबंधित बैठक लेंगे। वहीं आज 25 फरवरी को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी शिक्षा महानिदेशक कार्यालय में 11:30 बजे से अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर  बैठक ले रहे हैं।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.