All India tv news। उत्तराखंड राज्य में इस वर्ष राज्य के 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।यह पुरस्कार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए दिया जाता है। वर्ष 2022-23 में पुरस्कार पाने वाले 17 शिक्षकों में 10 शिक्षक बेसिक से,6 शिक्षक माध्यमिक से और 01 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से शामिल हैं। इस विषय में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
इस आदेश के अनुसार बेसिक स्तर पर पौड़ी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा की प्रधानाध्यापक आशा बुड़ाकोटी,नैनीताल जिले के प्राथमिक विद्यालय धुलई की प्रधानाध्यापक डॉ.आशा बिष्ट, टिहरी जिले के प्राथमिक विद्यालय उलाणा के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह राणा, पिथौरागढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव के प्रधानाध्यापक गंगा आर्या, उत्तरकाशी के प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुकसाल, देहरादून जिले के जूनियर हाईस्कूल डोईवाला के सहायक अध्यापक ऊषा गौड़, हरिद्वार जिले के जूनियर हाईस्कूल रोशनाबाद के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, चंपावत जिले के जूनियर हाईस्कूल बिसारी के सहायक अध्यापक रवीश चंद पचौली, बागेश्वर जिले के जूनियर हाईस्कूल पिंगलौ के सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र सती, अल्मोड़ा जिले के जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार के सहायक अध्यापक यशोदा कांडपाल आदि को पुरस्कृत किया जाएगा।
माध्यमिक स्तर पर देहरादून जिले के जीआईसी क्वानू के प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य, ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के प्रवक्ता निर्मल कुमार, उत्तरकाशी जिले में इंटर कालेज कीर्ति के लोकेंद्रपाल सिंह, पिथौरागढ़ जिले के जीआईसी बड़ावे की सहायक अध्यापिका दमयंती, बागेश्वर जिले के जीआईसी कांडा के प्रवक्ता त्रिभुवन चंद, अल्मोड़ा जिले के जीआईसी रयालीधार के प्रवक्ता प्रभाकर जोशी आदि को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह धपोला को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
Follow us on👇

