expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

मानिला में आयोजित हुआ नशा मुक्त कार्यक्रम।

All India tv news।


अल्मोड़ा जनपद के मानिला के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार में एंटी ड्रग सेल उत्तराखण्ड के अंतर्गत 'नशा मुक्त उत्तराखण्ड' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर नशे से होने वाली समस्याओं के विषय में बात करते हुए छात्र जीवन पर उसके दुष्प्रभाव पर भी विस्तार से बात की। इस कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला तथा राजकीय इंटर कॉलेज झीपा के छात्रों द्वारा मिलकर "नशे के जीवन पर दुष्प्रभाव" विषय पर नाटक का मंचन किया गया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा नशे के जीवन पर दुष्प्रभाव विषय पर कविता लेखन व पोस्टर भी बनाए गए। इसके बाद अन्य प्राध्यापकों ने भी संबंधित विषय पर अपने अनुभव छात्रों के साथ बांटे। 
https://youtu.be/pOkEYq_cxBA

महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत व 'ड्रग फ्री देवभूमि' बनाने में उनके योगदान का संकल्प भी दिलवाया। इस कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग सेल प्रभारी डॉ. भावना मासीवाल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.