expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित स्थानों का जानकारी ली।उत्तराखंड सरकार को 413 करोड़ रूपये दिए। सीएम धामी ने जताया आभार।


All india tv news। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश से समुचे प्रदेश में अफरा-तफरी बढ़ गयी है, इस समय समुचे प्रदेश में 249 मार्ग बदं है, और यात्री जगह जगह फसें है, आपदा जैसी हालत बनी हुई है। उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है, और राज्य सरकार को आर्थिक रूप से भारी संकट से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में अब केद्रं सरकार ने राज्य सरकार का हाथ थामा है, खासतौर पर जब राज्य सरकार को इसकी सख्त जरूरत है, ऐसी हालत को गम्भीरता से ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्काल आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। और इस संकट के समय में हरसंभव मदद की बात कही, प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सरकार को आपदा प्रबंधन के लिए 413 करोड़ रूपए की मदद की घोषणा की है, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आभार व्यक्त करते आशा जताई है की आगे भी देवभूमि की केंद्र सरकार द्वारा मदद की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.