expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

जैनल गणेश महोत्सव में हुई रंगारंग प्रस्तुति, कल होगा भंडारा।


 All India tv news।अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण ब्लॉक के अंतर्गत भूमियां बुबू मित्र मंडल द्वारा जैनल में आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस ब्लॉक में पहली बार गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के आयोजकों का कहना है कि आगे भी वे इसी तरह के आयोजन करते रहेंगे। 

इस गणेश उत्सव का प्रारम्भ 19 सितंबर 2023 को गणेश मूर्ति स्थापना के साथ किया गया। कल 24 सितंबर 2023 को भंडारे व मूर्ति विसर्जन के साथ ही उत्सव का समापन कर दिया जाएगा। आज के उत्सव कार्यक्रम में लोक गायकों ने अपनी मधुर वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव पार्वती की झाँकी और उनका नृत्य सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा। शिव पार्वती के नृत्य ने पूरे उत्सव को ही शिवमय कर दिया।

लोक गायक आशा जोशी व चंदन मनराल ने अपनी मधुर आवाज में भक्ति गीत गाकर उत्सव के माहौल को भक्तिमय करने के साथ- साथ लोकगीत गाकर श्रोताओं का मनोरंजन भी किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ० पुष्कर बिष्ट के साथ भिकियासैण प्रखंड के सभी दायित्ववान भी इस उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हेतु निवेदन किया गया है। परन्तु आज भीड़ व ट्रैफ़िक को नियंत्रित करने के लिए कोई भी पुलिस बल नजर नहीं आया। 

 इस अवसर पर आनंद बावड़ी, जीवन बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट, बहादुर बिष्ट, दीपक बिष्ट ,दिनेश बिष्ट, भारत बिष्ट, ललित बंगारी, चंदन बिष्ट, फकीर सिंह, हिम्मत सिंह, नंदन सिंह व अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.